गर्लफ्रेंड भी हो सकती है जान की दुश्मन  

           प्यार करने वाले एकदूसरे पर जान देते हैं, पर अब जमाना बदल गया है। जिसे आप अपनी जान से भी ज्यादा चाहते हैं, हो सकता है वह आपकी जान की दुश्मन बन जाएं। देश में ऐसी अनेक घटनायें सामने आयी है। जिसमें युवतियों ने झूठा प्यार का नाटक करके अपने बाॅयफ्रेंड की जान ले ली। धूर्त और चालू किस्म की युवतियां अमीर घरों के लड़कों व भोले-भाले युवकों को अपने पे्रम जाल में फंसा लेती है। अनेक भोलेभाले युवक धूर्त युवतियों के स्वभाव को समझ नहीं पाते हैं और उनके चक्कर में पड़कर अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। हर आशिक को अपनी प्रेमिका से सावधान रहना चाहिए।
            राजेश अपने काॅलेज में पढ़ने वाली रश्मि (बदला हुआ नाम) से प्यार करता था। वह उसे दिलों जान से चाहता था. रश्मि को खुश रखने के लिए वह हमेशा देता रहता था। उसे घुमाने ले जाता और रेस्टोरेंट में भी ले जाता. इन सब के बावजूद रश्मि राजेश ने उतना खुश नहीं थी। वह राजेश से बड़बड़ी डिमांड करती थी। राजेश किसी तरह से उसकी डिमांड को पूरा करने की कोशिश करता था।

            रश्मि के दिल में कुछ और ही था। एक दिन रश्मि, राजेश को शहर से दूर सूनसान इलाके में ले गई। वहां रश्मि के कुछ साथी आ गए और राजेश से कहा कि तुम्हारा किडनैप किया गया है। तुम अपने घरवालों से पचास लाख मंगवाओ वर्ना घरवालों को तुम्हारी लाश मिलेगी। पहले तो राजेश को विश्वास ही नहीं हुआ रश्मि उसके साथ ऐसा भी कर सकती है।
          जहां तक पचास लाख की बात थी। उसकी इतनी हैसियत भी नहीं थी। यह बात रश्मि और उसके साथियों को समझाता रहा पर वे फिरौती का पैसा कम करने को तैयार नहीं हुए। आखिर में राजेश के घरवालों से रूपए नहीं मिलने पर रश्मि के साथियों ने राजेष की हत्या कर दी।
          गोपाल अपने शहर में रहने वाली सुलताना (बदला हुआ नाम) से प्यार करता था। उसकी प्रेमिका डेयरिंग वाली थी। वह काफी तेज मोटरसाइकिल ड्राइव करती थी। अपने बाॅयफ्रेंड गोपाल को पीछे सीट पर बैठा कर जब वह तूफानी रफ्तार से सड़कों पर निकलती थी लोग सांस रोक कर इस कपल को देखते रहते थे। सुलताना में कुछ अलग किस्म की आदत थी। वह किसी से बंधे रहना उसे पसंद नहीं था। जब गोपाल की जेब तंग होने लगी। वह उससे दूर होने लगी। उसने एक नया आशिक तलाश कर लिया। 
          यह बात गोपाल को पसंद नहीं आयी। सुलताना को भी यह पसंद नहीं था कि कोई उसकी लाइफ पर पूरी तरह से कब्जा जमा ले। फिर क्या था उसने अपने नए आशिक के सामने अपनी शर्त रखी। अगर मुझ से प्यार करना है तो मेरे पूराने अशिक को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करना होगा। नए आशिक ने इसका परिणाम सोचे बिना गोपाल का काम तमाम कर दिया। 

सावधान:-

  •     इस बात का ध्यान रखें कहीं आपकी गर्लफ्रेंड की नजर आपकी बजाएं आपके सम्पत्ति पर तो नहीं। ऐसी गर्लफ्रेंड से सावधान रहे।
  •     गर्लफ्रेंड बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें। काॅलगर्ल, बियर बार में डांस करने वाली, चालू, मक्कार, धूर्त किस्म की लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड कभी न बनाएं।
  •     ऐसी गर्लफ्रेंड से बच कर रहे जो जो आपको एटीएम कार्ड टिकट समझती हो।
  • कैसे पहचाने
  •     गर्लफ्रेंड भी जान की दुश्मन हो सकती है। यह पहचानना बड़ा ही मुश्किल काम है। यहां कुछ हिंट्स दें रहें हैं जिससे आप अपनी गर्लफ्रेंड को पहचान सके।
  •     गर्लफ्रेंड हमेशा आपसे आपके इंकम के बारे में पूछती हो। बैंक का पास बुक, पे स्लीप या सम्पत्ति का विवरण हमेशा मांगती हो। उस गर्लफ्रेंड से सावधान रहे।
  •     जो गर्लफ्रेंड आपके साथ प्यार का झूठा नाटक करें, रूपए के लिए आपसे मीठी-मीठी बातें, अपनी परेशानी, गरीबी, जरूरत का रोना रोती रहे। ऐसी लड़कियों से सावधान रहें।
  •     गर्लफ्रेंड आपको उत्तेजिक करके बिस्तर तक लें जाने की कोशिश करें, तो आप संभल जाएं। ऐसी युवतियां आपके और उसके बीच हुए यौनक्रिया को शूट करके आपको ब्लैकमेलिंग भी कर सकती है।
  •    किसी को गर्लफ्रेंड बनाने के पहले उसके बैक ग्राउण्ड अच्छे सेे पता कर लें। कहीं उसके पिता, भाई या रिश्तेदार अपराधी तो नहीं हैं। अपराधी बैक ग्राउण्ड वाली लड़की का आपके सम्पर्क में आना उसकी कोई चाल हो सकती है। ऐसी कहानियों पर बहुत सारी फिल्में बन चुकी है। इसके बावजूद लोग सावधान नहीं रहते।
  •    यदि आप किसी सीधी सादी गर्लफ्रेंड बना कर उसके साथ धोखा कर चुके हैं तो सावधान रहें। ऐसी लड़की भी आप की जान की दुश्मन हो सकती है। प्यार में धोखा खाई हुई लड़की गुस्से में आकर अपने बाॅयफ्रेंड की हत्या कर सकती है।
  •    बाॅयफ्रेंड का किसी दूसरे से चक्कर चलने पर गर्लफ्रेंड नाराज होकर अपने बाॅयफ्रेंड की हत्या कर सकती है या करवा सकती है।
  •    यदि आप अमीर घराने के है तो गर्लफ्रेंड चुनने में काफी सावधानी बरते। माफिया गैंग वाले भी खूबसूरत युवतियों के द्वारा अमीर घराने के युवकों को अपनी जाल में फंास लेते है। फिर उनका किडनैप करके रूपयों की वसूली करते है।
  •   धोखेबाज आशिक से बदला लेने के लिए युवती उसके प्रायवेट पार्ट भी काट सकती है।